हरिद्वार । राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद उत्तराखण्ड के पत्र 03 अक्टूबर 2024 के क्रम में जनपद स्तर पर 90 शिक्षक/ शिक्षिकाओं का प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों के गणितीय कौशल संवर्धन हेतु Making Maths Intresting Through Abacus प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों की मूलभूत मणितीय दक्षताओं जैसे जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग को मजबूती प्रदान करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। साथ ही विद्यालयों हेतु मास्टर अबेकस और विद्यार्थियों को सामान्य अबेकस भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह प्रशिक्षण 17 से 21 फरवरी 2025 तक (05 दिवसीय) आयोजित होगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रूड़की के प्राचार्य ने जनपद के सभी उप शिक्षा अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर 90 विद्यालयों की सूची भेजी है जिसमें से एक एक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।


