कर्मचारियों को जनवरी के वेतन के लिये करना होगा इंतज़ार, इस वजह से हो रही देरी

हरिद्वार। जनवरी के वेतन का इंतज़ार कर रहे कर्मचारियों को अभी कुछ दिन और इंतज़ार करना पड़ सकता है। सर्वर शिफ्टिंग के कारण सैलरी रिलीज़ करने में व्यवधान आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले उत्तराखंड के ऑनलाइन सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था जिससे वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सर्वर तैयार कर डाटा शिफ्ट किया गया था। किसी भी प्रकार के ऑनलाइन अटैक से बचने के लिये सर्वर पर उपलब्ध डाटा को सिक्योर करना होता है। इसी प्रक्रिया के चलते वेतन आहरण में विलम्ब हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *