
हरिद्वार। चाइनीस मांझे के कारण एक और जान चली गई है। हरिद्वार में गुरुकुल के पास चाइनीस मांझा फंसने से बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए जिनकी पहचान सुलेख चंद निवासी बेगमपुर बहादराबाद के तौर पर हुई है। सुलेख चंद अपनी पत्नी अरुणा देवी को एम्स से दिखाकर लौट रहे थे। सुलेख चंद पंजाब में रेलवे में बतौर जेई कार्यरत थे। उन्हें घायल अवस्था में नगर निगम की टीम द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक के गले पर मांझे से कटने का कोई निशान नहीं मिला है और यह दुर्घटना बाइक के स्लिप होकर फिसलने से हुई है मृतक की पत्नी भी घायल हैं।