देहरादून। शिक्षा विभाग में दो और अधिकारियों की आज विदाई हो गई है। पहले से ही अधिकारियों का टोटा झेल रहे विभाग को भले ही दो निदेशक मिल गए हो परंतु अभी भी जनपदों में विभिन्न पद खाली पड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ माह से निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद काम चलाऊ व्यवस्था से चल रहे थे। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का प्रभार रामकृष्ण उनियाल के पास था जबकि निदेशक माध्यमिक शिक्षा का दायित्व एसबी जोशी देख रहे थे। आज 31 जनवरी को दोनों ही अधिकारी सेवानिवृत हो गए हैं। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का दायित्व अजय नौडियाल को सौंपा गया है जबकि निदेशक माध्यमिक शिक्षा का दायित्व श्रीमती वंदना गर्ब्याल को दिया गया है।