डीएम ने चखा बच्चों का भोजन, कहा पौष्टिक भोजन मौलिक अधिकार

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने रविवार को सुद्दोवाला स्थित अक्षयपात्र रसोई का निरीक्षण किया, उन्हें यहां पर बच्चों के लिए तीखा खाना बनाने की शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने यहां पर टीम बुलाकर सैंपल भरवाया और प्लास्टिक के बर्तनों की जगह स्टील के बर्तन रखवाए।

डीएम बंसल ने कहा कि बच्चों के खाने से समझौता नहीं होगा। रसोई से 350 सरकारी स्कूलों में खाना सप्लाई होता है। उन्होंने अक्षय पात्र रसोई में खाना बनाए जाने की प्रक्रिया देखी और सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा खाना तीखा होने के कारण बच्चे खाना ठीक से नहीं खा पा रहे हैं, इसको लेकर कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसके क्रम में डीएम द्वारा यहां का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी गईं। रसोई के संचालकों को कहा कि बच्चे को पौष्टिक भोजन मिलना उनका मौलिक अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *