हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय 07 ज्वालापुर में गत दिवस विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका को भावभीनी विदाई दी गई।



विदित हो कि अपनी बीस वर्षों की सेवा पूर्ण कर राजकीय प्राथमिक विद्यालय 07 ज्वालापुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कविता माहेश्वरी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गई थी। उनके सम्मान में विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन किया गया तथा उन्हें स्टाफ एवं अन्य अध्यापकों की उपस्थिति में विदाई दी गई। इस अवसर पर मौहम्मद हारून, राजेश खन्ना, सचिन पाराशर, तेज प्रकाश, सुल्तान, डॉ. शिवा अग्रवाल, राखी, सोनिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।