डेस्क। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट रुड़की में जनपदस्तरीय अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। उन्हें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

प्रथम स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय शहीदवाला ग्रंट के छात्र सावन ने प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय बादीवाला भगवानपुर के छात्र निकुंज ने हासिल किया।
कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ. ज्ञान प्रकाश सिल्सवाल की ओर से किया गया। सह-समन्वयक सूर्य प्रकाश पैन्यूली एवं प्रबल सिंह पटवाल ने कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संवाद