हरिद्वार डेस्क। इंडिया ऑथर्स एकेडमी ने लिखेगा इंडिया मिशन के तहत एक दिन में सबसे अधिक किताबें प्रकाशित करने का एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया है। 17 दिसंबर 2025 को इस अभियान के तहत एक दिन में 774 किताबें प्रकाशित की गई। इन पुस्तकों में एक पुस्तक हरिद्वार की नवोदित लेखिका दीप्ति की भी रही जिन्हें मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।


इंडिया ऑथर्स एकेडमी ने अधिक से अधिक लोगों को अपनी किताबें लिखने और प्रकाशित करने के लिए प्रेरित कर भारत को विश्व की “लेखक राजधानी” बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया। एक ही दिन में सबसे अधिक किताबें प्रकाशित करने का यह अनोखा विश्व रिकॉर्ड 17 दिसंबर 2025 को बना जिसमें 774 ई बुक्स प्रकाशित हुई। इस अनोखे प्रयास में हरिद्वार की युवा लेखिका दीप्ति श्रीमाली ने भी हिस्सा लिया। दीप्ति ने अपनी पुस्तक संघर्ष से शिखर तक के रूप में योगदान दिया।
इस अवसर पर इंडिया ऑथर्स एकेडमी ने मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी लेखकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखिका श्वेता समोता ने दीप्ति को सम्मानित किया। दीप्ति ने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य भारत की वैश्विक प्रकाशन रैंकिंग को ऊपर उठाना है। यह एक ऐसा आंदोलन है जिसका उद्देश्य व्यक्तिगत आवाजों को उजागर करना, साहित्यिक संस्कृति को बढ़ावा देना और संरचित मार्गदर्शन और सामुदायिक समर्थन के माध्यम से भारतीय लेखकों की एक नई पीढ़ी का निर्माण करना है।