समय पर सूचना नहीं देने पर सीईओ एवं डीईओ बेसिक की गाड़ियां डीएम ने कराई जब्त, टैक्सी या लिफ्ट लेकर जा रहे अधिकारी

डेस्क। डीएम का आदेश समय पर पूरा न करना मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक देहरादून को महंगा पड़ गया।

मांगी गई रिपोर्ट समय पर न देने से नाराज जिलाधिकारी सविन बंसल ने इन दोनों अफसरों की सरकारी गाड़ियां जब्त कर लीं हैं। अब ये अफसर सरकारी बैठकों और निरीक्षणों में टैक्सी से या कर्मचारियों से लिफ्ट मांगकर जा रहे हैं। डीएम का ये आदेश शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल बरसात से पहले जिले के जर्जर या ध्वस्त किए गए स्कूलों में मरम्मत और निर्माण काम होने हैं। इसे लेकर करीब दस दिन पहले डीएम सविन बंसल ने जिले के जर्जर स्कूलों की सूची और उनके लिए खर्च होने वाले बजट का एस्टीमेट शिक्षा विभाग से मांगा, लेकिन मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल और जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती काफी दिन तक इसका पूरा विवरण नहीं दे पाए। इस पर नाराज डीएम ने दोनों अफसरों को दिए गए सरकारी वाहन जब्त कर लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *