गर्मियों की छुट्टियां होंगी कम, नये फार्मूले से 16-16 दिन की होगी समर एवं विंटर वेकेशन

डेस्क। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से उत्तराखंड में शिक्षकों को 10 उपार्जित अवकाश यानि ईएल की सुविधा मिल सकती है। शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तैयार राज्य पाठ्यचर्या के अनुसार छुट्टियों का नया फार्मूला तैयार किया है।

सूत्रों के अनुसार नए फार्मूले में गर्मी और सर्दियों के अवकाश में कटौती करने का प्रस्ताव है। इसकी भरपाई के रूप में शिक्षकों को कम से कम 10 ईएल दी जानी हैं। निदेशक-अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने इसकी पुष्टि की। बताया कि एनईपी-2020 के मानकों के अनुसार स्कूल अवधि को तय किया जाना है। पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के लिए एक निश्चित समय सीमा भी तय है। राज्य भी इसके अनुसार टाइम टेबल, अवकाश में बदलाव करने जा रहा है।

एनईपी के तहत तैयार किए गए राज्य पाठ्यचर्या के अनुसार साल में न्यूनतम 240 दिन तक स्कूल खुलने अनिवार्य हैं। पर, ऐसा नहीं हो पा रहा है। नए फार्मूले के प्रस्ताव के अनुसार गर्मियों और सर्दियों के 48 दिन के अवकाश में 16 दिन घटाए जाएंगे। गर्मियों का अवकाश भी 16 दिन का होगा और सर्दियों का भी। घटाए गए 16 दिन के एवज में शिक्षकों को नियमानुसार 10 ईएल दी जा सकती हैं। इस खबर को आज हिंदुस्तान अखबार ने भी प्रमुखता से छापा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *