एक स्कूल ऐसा भी, बच्चों के बीच पहुंचकर बेहद खुश हुई जिलाधिकारी, सोशल मीडिया हैंडल पर की जमकर तारीफ

शिक्षा का अधिकार डेस्क। शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट का निरीक्षण किया। विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और शिक्षकों के नवाचारपूर्ण कार्य को सराहा। जनपद हरिद्वार में बतौर मुख्य शिक्षा अधिकारी अपनी सक्रियता से नाम कमा चुकी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत की। उन्होंने स्कूल में चल रहे नवाचार एवं शैक्षिक अधिगम की जानकारी ली। अपने उत्कृष्ट शिक्षण से प्रदेश भर में चर्चित इस स्कूल के बारे में जिलाधिकारी ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की तथा विद्यालय के कार्यों को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *