हरिद्वार डेस्क। उत्तराखंड में प्री एसआईआर ( विशेष गहन पुनरीक्षण ) का काम 75 प्रतिशत पूरा हो गया है। बीएलओ आउटरीच अभियान के तहत प्रदेश में प्रत्येक मतदाता तक पंहुच, समन्वय और संवाद स्थापित करने के लिए चलाए जा रहे इस व्यापक अभियान में जहां 94.67 प्रतिशत के साथ रुद्रप्रयाग जिला सबसे आगे है। वहीं, 59.64 के साथ ऊधमसिंह नगर और 57.23 प्रतिशत के साथ देहरादून जिले सबसे पीछे चल रहे हैं।
सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने अब तक प्री एसआईआर की प्रगति रिपोर्ट मीडिया के सामने रखी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में बीलएओ, ईआरओ सहित पूरी इलेक्शन मशीनरी ने उत्साहपूर्वक तरीके से 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बीएलओ आउटरीच अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत एक फरवरी से की जा रही है। इस अभियान में प्रदेश के युवा एवं महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस रहेगा। यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा।
किस जिले में कितने प्रतिशत हुई मैपिंग
जिला प्रतिशत
रुद्रप्रयाग 94.67
चंपावत 93.26
उत्तरकाशी 93.20
बागेश्वर 92.80
पिथौरागढ़ 91.82
अल्मोड़ा 90.97
टिहरी 90.72
चमोली 90.13
पौड़ी 87.91
हरिद्वार 77.42
नैनीताल 72.20
यूएस नगर 59.23
देहरादून 57.23