नीलकंठ मंदिर गए 24 बच्चे जंगलों में रास्ता भटके, पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन

ऋषिकेश। नीलकंठ महादेव के दर्शन को पहुंचे 24 बच्चे जंगल में रास्ता भटक गए। पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद सभी बच्चों को सकुशल जंगल से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद बच्चों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

प्रशासन ने अपील की कि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग करते समय सावधानी रखें, मार्गदर्शक साथ रखें। पूरे मामले में राहत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *