19 साल की लड़की की गलत उपचार से मौत, परिजनों ने एस.आर. मेडिसिटी हॉस्पिटल पर लगाया लापरवाही का आरोप

हरिद्वार। कनखल स्थित एस.आर. मेडिसिटी अस्पताल के चिकित्सकों पर परिजनों ने गलत उपचार देकर 19 साल की लड़की को मारने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है, मृतका को एक दिन पहले पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था और डॉक्टरों ने शनिवार को गलत इंजेक्शन लगाए जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन अस्पताल के बाहर ही डटे रहे।

परिजनों ने बताया सानिया पुत्री गुलबहार निवासी अहबाब नगर ज्वालापुर को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया थ। उसके पेट में दर्द की शिकायत थी। परिजनों ने बताया कि सुबह इजेंक्शन देने के बाद बच्ची की तबीयत खराब हो गई। कथित रूप से डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाए लापरवाही बरती, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की शिकायत सीएमओ से भी की है। वहीं डॉक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन से इस बाबत कोई संपर्क नहीं हो पाया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतका को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लड़की के कई अंग काम नहीं कर रहे थे, ऐसा बताया गया है। उसकी प्लेटलेट्स भी कम थी। सुबह उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस तैनात कर दी गई है और बच्ची का पोस्टामार्टम भी कराया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *