उत्तराखंड के 189 अटल उत्कृष्ट स्कूलों को नए सत्र में मिल जाएंगे शिक्षक

हरिद्वार डेस्क। सीबीएसई से संबद्ध उत्तराखंड के 189 अटल उत्कृष्ट स्कूलों को नए सत्र में शिक्षक मिल जाएंगे। पिछले साल से यह प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा विभाग अब अप्रैल में काउंसलिंग कर शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी कर रहा है।

पिछले पूरे साल अटल उत्कृष्ट स्कूलों में खाली पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। इन स्कूलों में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का चयन किया जाता है। इसके लिए विभागीय शिक्षकों से एलटी और प्रवक्ता पद के लिए विभाग ने पिछले साल आवेदन लिए थे। उत्तराखंड बोर्ड ने स्क्रीनिंग परीक्षा भी की थी। लेकिन एलटी और प्रवक्ता के 821 पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई थी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती ने इसे लेकर सभी अटल उत्कृष्ट स्कूलों से 31 मार्च तक शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है। स्कूलों को यह ब्यौरा विभाग को पांच अप्रैल तक उपलब्ध करवा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *