उत्तराखंड में 15 और स्कूल पीएमश्री बनेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएमश्री स्कूलों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने में कंप्यूटर लैब और पुस्तकालयों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अफसरों से कहा कि स्कूलों में पुस्तकालयों के लिए शीघ्र बजट आवंटित किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि 32 पीएमश्री स्कूलों में एकीकृत विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना में भी तेजी लायी जाए। इसके लिए एक महीने के भीतर बजट जारी कर लिया जाए। आईआईटी कानपुर की मदद से टिंकरिंग लैब को तय समय पर तैयार करने और सभी पीएमश्री स्कूलों में खेल के मैदान उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 34 प्राथमिक एवं 192 माध्यमिक विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालयों के रूप में चुना गया है। 15 और स्कूल भी पीएमश्री बनने जा रहे हैं।